ITC का इतिहास
आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसी कंपनी की बात करेंगे जो अपनी Unique Marketing Strategy, Chain System Product Innovation और Changing Brand Identification Step के कारण भारत की काफी जानी मानी और दूसरी सबसे बड़ी FMCG कंपनी बन चुकी है |
हम बात कर रहे है ITC की यह एक ऐसी कंपनी है जिसको समझना कई बार काफी कठिन हो जाता है की ये कंपनी आखिर करती क्या है ? क्या ये एक FMCG कंपनी है ? क्युकी ये कंपनी Aashirvaad Atta, Bingo Chips, Sunfeast Biscuits, Vivel Soap, Classmate Books, Safety Matches, Agarbatti Dhoop, Cigarette और Tobacco भी बनाती है या ये कोई Hotel Business कंपनी है क्यूकी ये Hotels भी चलाती है या फिर ये कोई Agricultural Business कंपनी है क्योकि ये Agri-Services (E-Chaupal) भी देती है या फिर ये Paperboard, Papers & Packaging कंपनी है या फिर ये एक IT कंपनी है जिसे हम ITC Infotech के रूप में जानते है |
चलिए फिर शुरू से शुरुआत करते है और इन प्रश्नो का उत्तर जानते है इस Case Study में आगे बढ़ने के साथ साथ |

ITC का इतिहास (ITC History)
दरअशल ITC की शुरुआत को जानना भी काफी रोमांचित है क्युकी इस कंपनी की नींव सन 1910 में रखी गयी थी मतलब आज़ादी से पहले | ITC का Headquarter Kolkata में है | इस कंपनी का गठन एक अंग्रेजी तम्बाकू कंपनी इम्पीरियल (Imperial Tobacco Company) ने किया था | अगर थोड़ा प्रकाश Imperial Company पर डाले तो Imperial मुख्य रूप से England की Tobacco Company है जिसकी शुरुआत सन 1901 में हुई थी यह Company अपना व्यापार बढ़ाने के लिए अन्य स्वतन्त्र देशो के साथ Collaborative तरीके से यानि मिलकर उस देश में व्यापार करती थी और गुलाम देशो में खुद की सहायक कम्पनिया खोलकर अपना वर्चस्व फैलाती थी |
हमारी वर्तमान ITC कंपनी में भी Imperial Tobacco Company की लगभग 30% हिस्सेदारी है |
अब हम ITC में कालांतर में हुए बदलाव के बारे में Timeline के हिसाब से सरल शब्दों में जानते है |
- 1910 – 24 August सन 1910 में यह कंपनी Imperial Tobacco Company Of India के अधीन एक Private Limited Company के रूप में स्थापित हुई थी |
- 1953 – सन 1953 में इस कंपनी ने Tobacco Manufactures India Ltd जो की एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी थी का अधिग्रहण कर लिया |
- 1954 – 27 October 1954 में इस कंपनी को Public Limited Company में बदल दिया गया |
- 1970 – अब तक हमारी आज़ादी को 21 साल हो गए थे फिर May (मई) 1970 में इस कंपनी का नाम Imperial Tobacco Company Of India Limited से बदल कर India Tobacco Company Limited रख दिया गया |
- 1972 – यह समय था कंपनी द्वारा अपने बिज़नेस को बढ़ाने का तो Finally October 1972 में Indian Tobacco Company ने पहली बार अपना कदम Hotel Business में रखा |
- 1973 – साल 1973 में कंपनी को सरकार द्वारा 3 Processing Plants डालने की मंजूरी मिली |
- 1974 – यह कंपनी के इतिहास में काफी यादगार साल था क्युकी 1 April 1974 में एक बार फिर कंपनी का नाम बदला गया और इस बार कंपनी का नाम Indian Tobacco Company से बदल कर ITC Ltd कर दिया गया |
- 1979 – कंपनी की Hotel Chain का नाम Welcome Hotels से बदल कर Welcome group कर दिया गया |
- 1987 – कंपनी ने नया ब्रांड Wills Flake Premium Filters और Scissors Filters Introduce किया |
- 1988 – ADARSH Brand के अधीन विभिन्न प्रकार के Oilseeds और SUNDROP ब्रांड के अधीन Cooking Oil को बाजार में उतारा गया |
- 1990 – REAL GOLD नाम से बाजार में Refine Mustard Oil उतारा गया |
- 1993 – Hero और Classic Milds नाम से Cigarettes को बाज़ार में लांच किया गया |
- 1995 – Gold Flakes Kings, Gold Flake Lights जैसे Brands बाजार में Address किये गए |
- 1997 – ITC Classic Finance Ltd का ICICI Ltd के साथ Sign-Up हुआ |
- 1998 – ITC के पास 105 Subsidiaries कम्पनिया थी विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक Operations में |
- 2000 – Wills Sport नाम से Premium Cloth Brand को Introduce किया |
- 2003 – Spriha नाम से 21 February 2003 को प्राकतिक अगरबत्ती का Brand लांच किया गया | इसी साल 04 April को Ashirvaad Brand के अधीन नमक लांच किया गया |
- 2008 – इस साल कंपनी ने Paperkraft नाम से Eco Friendly Premium Business Paper Launch किये |
- 2010 – 1700 Crore के Fairness Cream Market से आर्थिक रूप से मजबूत हुई |
- 2011 – ITC Limited के चेयरमैन Mr Y C Deveshwar को पद्मा भूषण सम्मान | Classmate और John Players जैसे पॉपुलर ब्रांड्स को लांच किया गया |
- 2012 – Introducing Vivel Brand (Personal Care)
- 2014 – ITC ने प्रशंशा के मामले में TCS को पीछे छोड़ भारत की सबसे प्रशंसित कंपनी के रूप में नाम कमाया |
- 2017 – स्वच्छ भारत अभियान में योगदान |
- 2022 – ITC Ltd भारत के FMCG Market की सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल हुई |
ITC के व्यापार (ITC Businesses)
अब तक हमने ITC Company के इतिहास के बारे में जाना है हमने जाना है की कैसे इस कंपनी का निर्माण हुआ और वर्तमान समय तक इस कंपनी में कितने बदलाव हुए हमने ये भी जाना है की कैसे ये कंपनी एक Sector से शुरू होके आज विभिन्न प्रकार के Business कर रही है | वर्तमान में ITC मुख्य रूप से 5 प्रकार के बिज़नेस कर रही है जो क्रमशः इस प्रकार है |
- FMCG
- Agri Business
- Paperboard, Papers & Packaging
- Hotel
- Information Technology
चलिए अब एक एक करके इन सभी ITC Business के बारे में विस्तार से समझते है तो सबसे शुरुआत करते है FMCG से |
ITC FMCG Business
ITC के Business Model में FMCG सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा Profitable Sector है | ITC की Total Business Revenue में FMCG अकेला सबसे ज्यादा Revenue Generate करता है | बात अगर आकड़ो की करे तो Financial Year 2022 में ITC ने FMCG Sector से 394.45 Billion Indian Rupees यानि 39,445 Crore रुपये की Gross Revenue कमाई थी जबकि इसमें भी 23,451 Crore अकेले Cigarettes से कमाए थे बाकी के बचे 15,994 Crore रुपये अन्य सभी FMCG Products से मिलकर कमाए थे |
ITC FMCG Brands
AASHIRVAAD | SUNFEAST | BINGO | KITCHEN OF INDIA |
YIPPEE NOODLES | MINTO | CANDYMAN | JALIMALS |
SUNBEAN | ITC MASTER CHEF | FARMLAND | SUNRISE PURE |
FIAMA | VIVEL | ENGAGE | SUPERIA GANGAJAL |
NIMWASH | SAVLON | SHOWER TO SHOWER | CHARMIS |
AIM | MANGALDEEP | HOMELITES | PAPERKRAFT |
B NATURAL | FABELLE | DERMAFIQUE | NIMEASY |
CLASSMATE | GUMON | NIMYLE | EDW ESSENZA |
ITC Agri Business
I.T.C का दूसरा सबसे मुख्य बिज़नेस Agri Business है | जो की हमारे देश का दूसरा सबसे बड़ा Agri Products का निर्यातक यानि Exporter है | इस बिज़नेस में Food, Food Grains, Marine Products, Processed Fruit और Coffee का व्यापार शामिल है | आई टी सी अपने व्यापारिक उद्देश्य से आज भारत के 21 से ज्यादा राज्यों से जुड़ चुकी है और इसमें गेंहू और गेंहू से जुड़े प्रोडक्ट (मैदा), जौ, मक्का, दाल, चावल, सोया, आलू, झींगा, फल, मसाले और कॉफ़ी जैसे लगभग 30 से ज्यादा Product (उत्पाद) का उत्पादन (Manufacturing) और विक्रय (Sales) शामिल है |
आई टी सी के एग्री-बिज़नेस का मुख्य उद्देश्य भारत में कृषि और कृषि उत्पादन के प्रति जागरूकता फैलाना, कृषि में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देना और Agri Infrastructure का विकास करना है | जिससे की भारत और विदेश के ग्राहकों को अलग अलग किस्म के अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद यानि प्रोडक्ट मिल सके |
I.T.C ने अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कई प्रकार के प्रयास किये जिसमे ई-चौपाल, चौपाल प्रदर्शन खेत, और चौपाल सागर शामिल है | आई टी सी ने E-Chaupal के माध्यम से लाखो किसानो को नवीन टेक्नोलॉजी सिखाकर उन्हें आधुनिक कृषि की ओर प्रेरित किया जिससे उनके उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों में सुधार हो | इसके साथ ही आई टी सी किसानो को समय समय पर स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक करता है |
अब अगर I.T.C के Business में Agri-Business की भूमिका को स्पष्ट करे तो Financial Year 2022 में आई टी सी ने अग्रि-बिज़नेस से 16,196 Crore रुपये का Gross Revenue कमाया था जो उनके Business Portfolio में दूसरे स्थान पर आता है |
ITC Paperboard, Papers & Packaging Business
I.T.C की बिज़नेस श्रृंखला में पेपरबोर्ड, पेपर, और पैकेजिंग बिज़नेस भी शामिल है जो I.T.C का तीसरा मुख्य व्यापार है | Financial Year 2022 में ITC ने Paperboard, Papers & Packaging के Business से 7,642 Crore रुपये का Gross Revenue कमाया था |
Paperboard & Papers में कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के Eco Friendly, Recycling और Luxury Papers बनाये जाते है इसके साथ ही कंपनी FMCG Cartage, Food Grade Board, Decorative Laminate Base और Paper और उससे जुडी तमाम प्रकार की सुविधा प्रदान करती है | I.T.C Paperboard, Papers और Packaging कंपनी के रूप में देश की सबसे बड़ी और Leading कंपनियों में शामिल है |
Packaging Business के रूप में कंपनी की शुरुआत मुख्य रूप से कंपनी के सिगरेट उत्पाद की पैकेजिंग की समस्या के समाधान के लिए की गई थी क्युकी उस समय कंपनी अपने सिगरेट उत्पादों की पैकेजिंग बाहर अन्य कंपनियों से करती थी जिससे उनको न तो मनचाही प्रिंट मिल पाती थी और लागत भी अधिक आती थी | लेकिन आज के समय में I.T.C का Packaging Business इस क्षेत्र के अन्य बिज़नेस के मुक़ाबले देश के अग्रिम बिज़नेस के रूप में कार्यरत है | आज I.T.C का Packaging Business देश विदेश की दिग्गज कम्पनिया जिसमें Tata Consumer, Hindustan Unilever, Nestle, GSK, P&G, British American Tobacco, Japan Tobacco International, Agio Cigars, Surya Nepal, Pernod Recard, Diageo, Foxconn, Flextronics, Burger King & Royale Enfield शामिल है को अपनी सुविधा प्रदान करता है |
I.T.C ने भारत देश की चारो दिशाओ (पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण) में अपने Packaging Business की एक एक Manufacturing Unit स्थापित की है | जो South में Chennai के पास Tiruvottiyur, North में Haridwar, West में Nadiad Gujarat और East में Munger Bihar में कार्यरत है |
Hotels Business
I.T.C के मुख्य व्यापारों में होटल व्यापार भी शामिल है | I.T.C ने Hotel Business से Financial Year 2022 में 1,285 Crore रुपये का Gross Revenue Generate किया था | I.T.C का होटल बिज़नेस भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली Hospitality Chain है | I.T.C ने अपने Hotel Business की शुरुआत सन 1975 में की थी यह भारत की एक Luxury Hotel Chain के रूप में प्रसिद्ध है |
Welcome Heritage Hotels – I.T.C अपने Hotel Business के विस्तार के लिए दूसरी Hotels के साथ Collaborative तरीके से जुड़कर भी काम करती है | जिसमे Jodhana Heritage Resort Pvt Ltd जो की Rajasthan के Jodhpur की सुप्रसिद्ध Hotel है के साथ 1997 में हुआ Joint Venture प्रमुख है | इस जुड़ाव का नाम Welcome Heritage रखा गया जो आज भारत के अतिथि देवो भवः की परम्परा और पर्यटन की शोभा का बखान करता है | Welcome Heritage Hotels Chain किलों, महलों, हवेलियों, रिसोर्ट और अन्य लक्ज़री विरासतों का समूह है जो भारत की शोभायमान अमीरी का प्रतिनिधित्व करता है | यह भारत के 16 राज्यों और 40 से अधिक दर्शनीय स्थलों पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ करता है |
Welcome Group – यह I.T.C की Premium Hotels का समूह है जो Specially उन लोगो के लिए तैयार किया है जिनकी हमेशा एक अच्छी और ज्यादा मांग रहती है और जिन्हे अपनी यात्रा के दौरान सर्वश्रेष्ठ आनंद की अनुभूति करनी होती है | यह Hotels अतुलनीय आनंद देने के लिए पहाड़ो, समुन्द्री तटों, रेगिस्तान और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी उपस्थिति रखते है |
Fortune Park Hotels – फार्च्यून पार्क होटल्स लिमिटेड आई टी सी की सहायक कंपनी है जिसका सम्पूर्ण स्वामित्व ITC Limited के पास है | यह Hotels अपने सुविधाजनक स्थान, उत्कृष्ट भोजन, कुशल सेवा और उचित मूल्य निर्धारण के कारण काफी ज्यादा लोकप्रिय है | इस होटल ग्रुप द्वारा अपने मेहमान ग्राहकों के सुविधाजनक प्रस्ताव को पूरा करने के लिए Fortune Park, Fortune Resort, Fortune Select और Fortune Inn जैसे Sub Brand का भी निर्माण किया गया |
इन सब के अलावा ITC Kaya Kalp Spa भी अत्यंत लोकप्रिय है जिसका अनुमोदन संस्कृत शब्द से लिया गया जिसका अर्थ रूपांतरण होता है | I.T.C ने अपने Hotels Business में कई प्रकार के प्रकृति संरक्षित प्रयास भी किये है जिसमे Zero Carbon, Green Environment, Zero Water और Eco Friendly Steps अहम है |
Conclusion Of ITC Limited Company
ITC भारत की एक प्रतिष्ठित कंपनी है और यह देश की दूसरी सबसे बड़ी FMCG यानि Fast Moving Consumer Goods कंपनी है | ITC का Gross Revenue 31 मार्च 2023 के Data के अनुसार 69,481 Crore रुपये था जिसमे 18,753 Crore रुपये का शुद्ध लाभ यानि Net Profit हुआ था | आज के समय में ITC 12 मुख्य Business के साथ अपना वर्चस्व देश विदेश में फैला रही है | इसके साथ ही यह अपने Agri Business के E-Chaupal के माध्यम से 40 लाख किसानो को फायदा पंहुचा रही है | आज ITC के पास 200+ Manufacturing Units, 119 Hotels और 25+ FMCG Mother Brands है |
ITC Share Price Today (19/01/2024) – 470 Rupees
इन सब के अलावा ITC के कुछ Products ऐसे भी है जिन्हे आज पूरा देश जानता और उपयोग करता है जिसमे Aashirvaad Atta, Classmate Books, Sunfeast Biscuits, Bingo Chips, B Natural Juice, Candyman, Engage Perfume, Yippee Noodles, Vivel Soap, Savlon Healthcare, Fiama Personal Care, Paperkraft Notebooks, Aim और Homelites Matches Mangaldeep Dhoop Agarbatti और Kitchen Of India मुख्य Brands है |
ITC Products

AASHIRVAAD ATTA

AASHIRVAAD GHEE

ITC NIMYLE PHINAEL

SUNBEAN COFFEE

DARK FANTASY COOKIES